Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव की क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को लेकर यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल भारत के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा है।
यह ज्ञापन पंचायत समिति में जनसुनवाई के लिए आई जिला कलक्टर सौम्या झा को दिया गया। इसमें बताया कि देवली से देवली गांव की सड़क बालाजी के करीब 500 मीटर का हिस्सा बेहद क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें दर्जनों गड्ढे हैं। जिनमें बरसात का पानी भरने से कीचड़ फैल गया है। यह समस्या का काफी समय से व्याप्त है। लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं होने से आमजन दुर्घटना के शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। अब तक उक्त सड़क के संबंध में कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में बताया कि उक्त सड़क पर न्यायालय का स्टेट आर्डर है।
जिसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। लेकिन आमजन की जिसके लिए न्यायालय से अनुमति ली जानी चाहिए। ज्ञापन में सड़क के नवीनीकरण की मांग की गई, ताकि देवली गांव के हजारों ग्रामीणों को सुविधा हो सके। इस दौरान रूपेंद्र ठागरिया टोंक जिलाध्यक्ष, बिहारी लाल रैगर, महिला जिलाध्यक्ष चंदा खटीक, शिवपाल वर्मा, सुनील वर्मा, सोनू सेन, जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा, राजू प्रजापत, धनराज प्रजापत थे। इसी तरह देवली गांव के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन की नियुक्ति में काबिल युवाओं को शामिल किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।



