Monday, October 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपंचायत समिति चुनाव में 81 प्रत्याशी मैदान में, 6 ने वापस लिए...

पंचायत समिति चुनाव में 81 प्रत्याशी मैदान में, 6 ने वापस लिए नामांकन


Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत आम चुनाव के तहत देवली पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को 6 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची में नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। नामांकन वापस लेने वालों में वार्ड संख्या 6 से दुर्गालाल मीणा, वार्ड संख्या 7 से रिंकू कंवर, वार्ड संख्या 2 से रामदेव रैगर, वार्ड संख्या 19 से कमलेश देवी, वार्ड संख्या 4 से चन्ता तथा वार्ड संख्या 5 से लेखराज मीणा शामिल हैं। नाम वापसी के बाद अब देवली पंचायत समिति के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

चुनावी मुकाबले में भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अब प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं तक पहुंचने और समर्थन जुटाने की चुनौती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here