Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली रोड पर सेंदियावास बालाजी के पास रविवार को नहर की पाळ पर झाड़ियों और खेतों की मेड़ों में आग लग गई।
आग धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ने लगी, जिससे आसपास के खेतों और गांव में नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका देवली के फायरमैन नीरज कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझने से आग के गांव तक पहुंचने और बड़े नुकसान की आशंका को टालने में मदद मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।



