Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचिकित्सा शिविर से 212 मरीज लाभान्वित, कलाल समाज ने की जयंती की...

चिकित्सा शिविर से 212 मरीज लाभान्वित, कलाल समाज ने की जयंती की तैयारियां


Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित नर्बदेश्वर महादेव परिसर में रविवार को हैहय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष डॉ. रतनलाल सुवालका की अध्यक्षता में हुई। यहां आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाली भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष ने सदस्यों से वार्षिक शुल्क समय पर जमा कराने का आग्रह किया। जयंती समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं से संबंधित दस्तावेज 31 अक्टूबर तक जमा कराने को कहा। कोषाध्यक्ष धर्मचंद मेवाड़ा ने वार्षिक खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए रोकड़ बही जल्द पूर्ण करने की बात कही। महामंत्री गोपाल कलवार ने जयंती आयोजन में सहयोग देने को कहा। बैठक में जयंती के लिए अल्पाहार, टेंट, सजावट, पानी, स्थान किराया, फोटोग्राफी, माइक व्यवस्था और प्रतिभाओं के प्रतीक चिह्नों की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं। यहां पूर्व अध्यक्ष सम्पतराम सुवालका, दलेलचंद सिंधव, बंशीलाल कलवार, संरक्षक रामस्वरूप सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा, सत्यनारायण बुलिया, प्रदीप सुवालका, धर्मेंद्र मेवाड़ा, छीतरलाल सुवालका, केशव जायसवाल, दुर्गालाल सुवालका, रोहित और सुनील सहित समाज के सदस्य थे।

निःशुल्क चिकित्सा एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में 212 मरीजों ने लिया लाभ

मानव संकल्प सेवा संस्थान एवं नगर पालिका देवली के सहयोग से रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के श्री राम कैंसर एवं सुपर स्पेशियलिटी सेंटर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगा। शिविर में 212 मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना अग्रवाल, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संपर्णा बोहीदार, मूत्र एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित जैन, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. यश आहूजा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. धर्मराज मेहरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सरल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति यादव तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कशिश एवं डॉ. मानवी शर्मा ने सेवाएं दीं।

शिविर में पेप स्मीयर, मैमोग्राफी, चेस्ट एक्स-रे, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ईसीजी जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता तनसुख बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। यहां संस्थान अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, पूर्व आईएएस के.आर. कमलेश, लक्ष्मीकांत पारीक, राजेंद्र कुमार शर्मा, नेमकुमार सुराणा, अशोक कुमार दुबे एवं डॉ. मुश्ताक अहमद सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here