Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पारीक समाज देवली तहसील के लोगों की ओर से रविवार को महर्षि पराशर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस मौके पर शिवशंकर पारीक के घर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर महर्षि पराशर का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में पारीक समाज देवली तहसील अध्यक्ष नवल किशोर पारीक ने महर्षि पराशर की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने महर्षि पराशर के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में संस्कारों और सद्भाव को बढ़ावा देने की बात कही।

इस दौरान शिवशंकर पारीक, कैलाश पारीक, श्याम पारीक, जगदीश पारीक, दिनेश, अशोक पारीक, बालकिशन, शिवरतन पारीक, राजेंद्र पारीक, बृजेश पारीक, मोनू, तेजेंद्र पारीक सहित पारीक समाज के लोग मौजूद थे।


