Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपथ संचलन और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पथ संचलन और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन एवं त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए देवली शहर में पुलिस की ओर से शनिवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस बार फ्लैग मार्च के मार्ग में आंशिक बदलाव किया गया। फ्लैग मार्च कीर मोहल्ला, आजाद चौक, ममता सर्कल, छतरी चौराहा, मेन मार्केट होते हुए पेट्रोल पंप तक निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व देवली डीएसपी मदनलाल ढाका ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रीति सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। घूमकर पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में मार्च कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि पहले फ्लैग मार्च पुराने निर्धारित मार्ग से निकाला जाता था, लेकिन इस बार रूट में कुछ बदलाव किया गया। नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार होने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह फ्लैग मार्च किया गया। लिहाजा पुलिस को भी शहर के विस्तार के अनुरूप फ्लैग मार्च का रूट परिवर्तन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here