Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को देवली नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला।
नगर में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी संगठनों, व्यापारियों एवं लोगों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन का प्रारंभ गौरव पथ स्थित अटल उद्यान के टीन शेड से हुआ। यहां से स्वयंसेवक निर्धारित मार्ग से होते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे। पथ संचलन जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, आनंद चौक, ममता सर्कल, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप एवं शीतला माता मंदिर एजेंसी एरिया से होते हुए पुनः अटल उद्यान स्थित टीन शेड पहुंचा।
मुख्य बाजार में व्यापार महासंघ ने किया स्वागत
नगर के मुख्य बाजार में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमोद मंगल, नीरज जैन, रामेश्वर पांचाल सहित अन्य लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की। इसी तरह नगरपालिका मंडल देवली की ओर से भी पथ संचलन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता तनसुख बैरवा, पार्षद दिनेश जैन, विष्णु कुमार टेलर, केपी सिंह नरूका, गोविंद एवं नीरज जैन, महेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया।


