Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessटीवीएस का कस्टमर सेटिस्फेक्शन अवार्ड राजस्थान मोटर्स को मिला

टीवीएस का कस्टमर सेटिस्फेक्शन अवार्ड राजस्थान मोटर्स को मिला

(बिज़नेस न्यूज़)

प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त की


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से ग्राहक संतुष्टि प्रोग्राम के तहत लिए गए फीडबैक के आधार पर देवली के टीवीएस अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स को कस्टमर सेटिस्फेक्शन अवार्ड मिला है।

शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि टीवीएस कंपनी द्वारा 50 कस्टमर की ओर से राजस्थान मोटर्स पर कराई गई सर्विस का डाटा एकत्र किया। कंपनी ने गत जून माह का कस्टमर से एनालिसिस फीडबैक लिया। इसमें शत प्रतिशत कस्टमर राजस्थान मोटर्स की सेवाओं से संतुष्ट हुए। राजस्थान मोटर्स को फर्स्ट रैंक मिली है। इसे लेकर पिछले दिनों टीवीएस कंपनी का जयपुर में समारोह हुआ। इस दौरान कस्टमर सेटिस्फेक्शन अवार्ड देवली के राजस्थान मोटर्स को मिला। यह अवार्ड राजस्थान मोटर्स के प्रोपराइटर राधेश्याम मालू ने प्राप्त किया। वही अवार्ड की ट्रॉफी का श्रेय अपनी टीम को दिया। मालू ने बताया कि उक्त अवार्ड के सिलेक्शन से पूर्व कुछ मापदंड हैं। कस्टमर सेटिस्फेक्शन के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन होता है।

इन मापदंड में सर्विस की क्वालिटी, वाशिंग, कस्टमर फैसिलिटी, कस्टमर को समय पर सर्विस देना, एक बार में कंप्लेंट क्लियर करना, कस्टमर के साथ फ्रेंडली व्यवहार, साफ सुथरा वर्कशॉप, ट्रेड क्वालिटी मैकेनिक, प्रॉपर टूल्स एंड मशीनरी कंपनी रिक्वायरमेंट आदि है। इन पैरामीटर के आधार पर अवार्ड का सिलेक्शन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d