Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsउप स्वास्थ्य केंद्र भवन दो साल से अधूरा...

उप स्वास्थ्य केंद्र भवन दो साल से अधूरा…

भवन के बाहर लगी केबिन


Jahazpur News 22 फरवरी (आज़ाद नेब) ग्रामीण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की हकीकत बयां करता उप स्वास्थ्य केंद्र तलोदा भवन है, जो चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाती है। जानकारी के मुताबिक ग्राम तलोदा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 2020-21 में टेंडर किया था।

जिसमें ठेकेदार ने उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का आधा अधूरा निर्माण कर निर्माण कार्य बंद कर दिया। वहीं इसके बाद कई सालों में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र के मेन गेट पर लोगों ने अतिक्रमण कर केबिन लगा दी है। निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर व बाहर बबूल पनप गए है। तलोदा के ग्रामीणों ने जहाजपुर आकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शाहपुरा के नाम कार्यवाहक ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नईम अख्तर को ज्ञापन सौंपकर उप स्वास्थ्य केंद्र का कार्य पूरा कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का अधुरा निर्माण कर ठेकेदार ने ग्रामीणों की आशा को निराशा में बदल दी।

गर्भवती महिलाओं, बच्चों और आमजन को चिकित्सा सुविधाओं के लिए जहाजपुर, शक्करगढ़ या खजूरी जाना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d