Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अलका आईवीएफ श्रीकनक हॉस्पिटल उदयपुर के तत्वाधान में 23 फरवरी को देवली में नि:संतानता निवारण जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाया जाएगा।
यह शिविर देवली के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में आयोजित होगा। इसमें सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नि:संतानता से जुड़े रोगियों को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। वहीं इन दंपतियों को काउंसलिंग भी किया जाएगा।


