Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ गांव में श्मशान घाट के टीनशेड की एंगल में दौड़ रहे करंट से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल प्रजापत ने बताया कि टीकड़ गांव निवासी दुर्गेश खाती ने फोन पर सूचना दी कि खेतों से लौट रहे मवेशियों के बीच एक भैंस श्मशान घाट के टीनशेड की एंगल छू गई। टीनशेड के समीप से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन का टीनशेड व एंगल में करंट दौड़ रहा था। भैंस एंगल के सम्पर्क में आते ही करंट से झुलस गई तथा मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलवाकर भैंस का पोस्टमार्टम करवा दिया। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।


