Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessउच्च रैंक मिलने पर डेढ़ लाख रुपए का चेक दिया

उच्च रैंक मिलने पर डेढ़ लाख रुपए का चेक दिया


Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय व आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

यहां अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन दिनेश अग्रवाल और निदेशक नीलू अग्रवाल ने की। चैयरमेन दिनेश अग्रवाल ने कहा “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन बलिदानों को याद करने का दिन है। नीलू अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर बल दिया। संरक्षक रमेश अग्रवाल ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कई छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें आरआर वेटरनरी कॉलेज से बृजेन्द्र सिंह शक्तावत और देवराज सिंह जोधा ने राजस्थान पशु चिकित्सा व पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर प्रथम वर्ष में तीसरी और पांचवी रैंक प्राप्त की है। इस बेहतरीन शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बृजेंद्र को एक लाख व देवराज सिंह को 50 हजार रुपए का चेक सौपा गया। इसके अलावा उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

इसी तरह प्रथम वर्ष में मोहित जैन, मुस्कान मीना, दीक्षा साहू, द्वितीय वर्ष से दिया मियानी, हर्षवर्धन, प्रांजल दीक्षित, कुसुमलता, तृतीय से अपेक्षा गौतम, इशा मीना, कीर्ति गुप्ता, चतुर्थ वर्ष से करण वर्मा, हिम्मत कुमावत, दीपेक्क्षा जोशी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d