Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट में पिछले 4 माह से फरार चल रहे एक जने को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल रामेश्वर ने की है।
मामले में पुलिस ने रामकुवार पुत्र कजोड़ हाल निवासी प्रताप कॉलोनी देवली को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश करने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, शनिवार सुबह शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर एक ट्रैक्टर चालक बीचो-बीच बजरी खाली कर चला गया। लोगों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर का टायर फट गया। वहीं पुलिस से पकड़े जाने के भय से चालक यही चौराहे पर खाली कर चला गया। काफी देर तक यह बजरी यही पड़ी रही। जिसे बाद में हटा दिया गया। यह वाकया सुबह करीब 6 बजे का बताया गया है। बाद में नगर पालिका ने उक्त बजरी को को जब्त कर दमकल केंद्र परिसर में रखवाया है।
पालिका के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह शक्तावत का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल बजरी के ढेर को उठवा दिया गया है, ताकि किसी प्रकार का हादसा ना हो।


