Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के 33/11 केवी नासिरदा जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 व 17 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान जीएसएस से जुड़े डाबर, मालेड़ा, थावला, रामथला, नासिरदा, बीजवाड़, मानपुर, हिसामपुर, रतनपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता देवली द्वितीय स्मृति ने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।



