Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर की टक्कर से मंदिर पुजारी घायल, केकड़ी मंडी में पिकअप की...

ट्रैक्टर की टक्कर से मंदिर पुजारी घायल, केकड़ी मंडी में पिकअप की टक्कर से गिरदावर घायल


Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उनियारा जाते समय घाड़-नगरफोर्ट मार्ग पर महाराज कंवरपुरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मंदिर पुजारी मुकंद भारद्वाज घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल पुजारी को नगरफोर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकंद भारद्वाज दूनी की कृषि उपज मंडी के सामने रहते हैं। वे सरोली मोड़ स्थित बीसलपुर पंप हाउस के राम मंदिर और सरोली मोड़ चौराहे के हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। हनुमान जी की मूर्तियों के चोला श्रृंगार में विशेष दक्षता के चलते उन्हें नवरात्र के दौरान टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में बुलाया जाता है। इसी तरह केकड़ी कृषि उपज मंडी में उड़द बेचने गए दूनी निवासी गिरदावर रामदयाल मीणा को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें केकड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया। रामदयाल मीणा दूनी कस्बे की चौथ माता गली में रहते हैं।

हाईवे पर बिखर गए सड़क किनारे, गैस सिलेंडर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here