Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसामाजिक कार्यक्रमों के मद्देनजर सीएलजी बैठक हुई

सामाजिक कार्यक्रमों के मद्देनजर सीएलजी बैठक हुई


Jahazpur News 16 अगस्त (आज़ाद नेब) आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर मे उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार की मौजूदगी सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई।

बैठक की शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी ने कहा कि हिन्दू समाज की ओर से नगर में कावड़ यात्रा निकालकर चमन चौराहा पर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का कार्यक्रम है। साथ ही बारह देवरा मैदान में भगवत कथा का आयोजन है। इसी तरह मुस्लिम समाज द्वारा चालीसवें मोहर्रम पर ताजिया निकालने का आयोजन होना है। यह सभी सामाजिक कार्यक्रम आपसी सोहार्द से मनाए। इसे लेकर सीएलजी सदस्यों की राय ली गई। जिस पर सीएलजी सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान थानाधिकारी नरपत राम बाना, कमल बांगड़, अंजुमन कमेटी सदर रफीक चौहान (केजीएन), अमित गुर्जर, सत्तार गौड़, दुर्गालाल माली, रसीद नेब, शशिकांत पत्रिया, मुस्ताक बुगड़िया, अतुल शर्मा, रफीक पठान, अमित बिड़ला, आदिल तंवर, रामदेव खटीक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d