Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई 12 सड़कों व विभिन्न पुलिया की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं।
स्थानीय विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के संयुक्त सचिव द्वारा इन सड़कों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं। इसके लिए विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आभार जताया हैं। अब शीघ्र ही इन क्षतिग्रस्त सड़कों की टेंडर प्रक्रिया होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों का काम शुरू किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र के कुंडेर से सेंदरी सड़क की मरम्मत नवीनीकरण के लिए 83 लाख रुपए, उनियारा-पलाई-नगरफोर्ट- दूनी-आंवा सड़क के लिए 85 लाख रुपए, उनियारा-इंद्रगढ़ सड़क 3 करोड़ 85 लाख रुपए, महुआ से देवली 75 लाख, पाड़ल्याचारण, अनवरनगर से आली का भैरू 80 लाख, स्टेट हाईवे 29 से अनवरनगर 82 लाख, सोप आमली से पायगा 5/200 सड़क के लिए 30 लाख, सोप आमली से पायगा 5/800 सड़क तक 30 लाख, गुराई से जेल रोड़ 83 लाख, गैरोली मुगलाना धुंआकला 22 लाख, आंवा सीतापुरा रोड से नयागांव कल्याणपुरा 55 लाख, एनएच-12 से पोल्याडी 65 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नवीनीकरण होने से क्षेत्र के लोगों, वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी तथा लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
जैसलमेर में मौत का भीषण खेल! जिंदा जल गए यात्री, जानिए हादसे का का लेटेस्ट अपडेट


