Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने देवली में विभिन्न रियायती (रिफीड) कार्ड बनाने के आदेश जारी किए हैं।
देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि अब प्रत्येक माह की 5 तारीख को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विभिन्न वर्गों के रियायती कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी आवेदकों से उनके दस्तावेज और आवेदन लिए जाएंगे, जिन्हें बूंदी ले जाकर कार्ड तैयार किए जाएंगे।
तैयार कार्ड आवेदकों को देवली में ही दिए जाएंगे। इस नई व्यवस्था से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और उन्हें कार्ड बनवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्री व्यापार महासंघ देवली ने मुख्य प्रबंधक से यह मांग उठाई थी, जिस पर अब लिखित आदेश जारी हो गए है।

जैसलमेर हादसे में जिंदा जलकर 20 की मौत, 19 शवों की नहीं हुई पहचान, जानिए अपडेट खबर


