Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज, कार को मारी थी टक्कर

पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज, कार को मारी थी टक्कर


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने हाल ही में थाना देवली में पिकअप चालक के विरुद्ध एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक पिकअप चालक ने रात के समय उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। वहीं मौके से फरार होने का प्रयास किया। प्रार्थी मोतीलाल ठागरिया ने रिपोर्ट में बताया है कि गत 2 अक्टूबर को घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज से उन्हें घटना का पता लगा।

जब उन्होंने और उनके बेटे ने पीछा कर पिकअप को रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने की बजाय उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। राहगीरों की मदद से पिकअप को रोका गया और ड्राइवर की पहचान पोलू कुम्हार निवासी कासीर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जैसलमेर हादसे में जिंदा जलकर 20 की मौत, 19 शवों की नहीं हुई पहचान, जानिए अपडेट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d