Deoli News 5 जुलाई (महावीर माली) क्षेत्र में शुक्रवार को हुई लगातार झमाझम बारिश से पनवाड़ सागर तालाब में एक दिन में ही 7 फीट पानी की आवक हुई है। जमादार रामदेव माली ने बताया कि जबकि पनवाड़ सागर में रात से लेकर अब तक 140 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
पनवाड़ सागर में अब तक करीब सात फीट पानी की आवक हुई है। इस दौरान आसपास में हुई बारिश का पानी पनवाड़ सागर में एकत्र हुआ। जबकि पनवाड़ सागर की कुल क्षमता 14 फीट है। जानकारी के अनुसार देवली से बूंदी का गोठड़ा वाया राजकोट सीतापुरा जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद रहा। इसी प्रकार दांता ढाणी से देवली जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद है। सांवतगढ़ से देवली जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद है। इन मार्गो पर बरसाती नाले चल रहे हैं। रात से बरसात का दौर जारी है। इससे किसानों में खुशी का दौर जारी है। पनवाड़ सागर बांध में पानी की अच्छी आवक होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है। इसी तरह समीप के ऊंचा तालाब व देवली गांव तालाब में भी पानी की अच्छी आवक हुई है।




