Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजहाजपुर प्रधान सीता देवी निलंबित, बांटी मिठाईयां

जहाजपुर प्रधान सीता देवी निलंबित, बांटी मिठाईयां


Jahazpur News 5 जुलाई (आज़ाद नेब) पंचायत राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (जांच) ने एक आदेश जारी कर जहाजपुर प्रधान सीता देवी गुर्जर को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया। निलंबन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।

बता दे कि प्रधान सीता देवी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां है। आदेश मे बताया गया कि सीता देवी गुर्जर प्रधान, पंचायत समिति जहाजपुर द्वारा राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 33 (क) एवं धारा 46 (1) में वर्णित प्रावधानों की पूर्णतः पालना सुनिश्चित नहीं गई। यह आरोप विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रमाणित पाए गए। जिसके लिए प्रधान सीता देवी गुर्जर उत्तरदायी हैं। इस संबंध में उक्त प्रधान को आरोप पत्र भी दिया गया है। राज्य सरकार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38 (4) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीता देवी गुर्जर को तुरन्त प्रभाव से प्रधान पद से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल में वे पंचायत समिति के किसी कार्य एवं कार्यवाही में भाग नही लेंगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने प्रधान सीता देवी गुर्जर को निलम्बित करने पर कहा कि राज्य सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर एक तरफा कार्रवाई की है। मिथ्या आरोपों के बहाने प्रधान सीता देवी गुर्जर को निलम्बन किया गया है। इसके खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगे। उधर, विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित में अच्छा निर्णय लिया है। उन्होंने तीन सालों के कार्यकाल मे जो, अनियमितताएं व भ्रष्टाचार किया है। उनकी जांच के बाद ही सरकार ने यह निर्णय लिया है‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d