Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअगले 24 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी

अगले 24 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी

टोंक जिले में अत्यंत भारी वर्षा संभावित


Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग ने टोंक समेत कई जिलों में अगले 24 घण्टों के दौरान भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून का टर्फ दक्षिणी- पश्चिमी राजस्थान के ऊपर छाया हुआ है।

जिसके कारण टोंक जिले को सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र में माना गया है। गौरतलब है विभाग की और से जारी किए गए अलर्ट में टोंक जिले अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जबकि अजमेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार नागोर, कोटा, सवाईमाधोपुर, करोली में तेज वर्षा होने की संभावना जताई है। अलर्ट के मुताबिक खासकर टोंक जिले के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसके चलते टोंक जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने सभी स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह मुस्तेद रहने के निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d