Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsएडीएम पुनर्वास कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध शुरू, ज्ञापन सौपा

एडीएम पुनर्वास कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध शुरू, ज्ञापन सौपा


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अतिरिक्त कलक्टर बीसलपुर परियोजना का कार्यालय टोंक स्थानांतरित नहीं करने की मांग की है।

इसे लेकर मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। विस्थापितों का कहना है कि कार्यालय के टोंक स्थानांतरित होने से उन्हें भूमि आवंटन और एवार्ड संबंधी कार्यों में परेशानी होगी। उन्हें अभी तक पुनर्वास नहीं किया गया है और न ही जमीन आवंटित की गई है। यदि बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाई जाती है तो उन्हें फिर से समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा अतिरिक्त कलक्टर का कार्यालय देवली में ही रखा जाए। विस्थापितों ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में अतिरिक्त कलक्टर पुनर्वास एवं भूमि आवाप्ति अधिकारी देवली का मुख्य कार्यालय देवली में था।

जिससे विस्थापितों को भूमि आवंटन कराने एवं एवार्ड संबंधी कार्य सुचारू रूप से होता था। लेकिन वर्तमान में उक्त कार्यालय को देवली से टोंक में स्थान्तरित कर दिया गया है, जिससे विस्थापितों को काफी समस्याएं आएगी तथा विस्थापितों को आने जाने में काफी समस्या आएगी। इस दौरान संघर्ष समिति अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत, अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष राज बहादुर वर्मा, यादराम मीणा समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d