Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजानलेवा हमला समेत दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला समेत दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पुलिस ने जानलेवा हमले के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार दो युवक और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह के अनुसार पहले मामले में गत 28 नवंबर को कस्बा दूनी में हुई चाकूबाजी के जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपियों नरेन्द्र कुमार उर्फ विराट और प्रदीप मेहरा उर्फ चिन्टू को निवासी कीरों का मोहल्ला दूनी गिरफ्तार किया गया है। दूसरे मामले में गत 17 अक्टूबर को खाजला ढाणी में दो पक्षों में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपियों मोहनी देवी और गीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान जारी है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d