“ओडीओपी कार्यशाला”
Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे-12 स्थित ‘म्हारो राजस्थान’ होटल में सोमवार को एक-दिवसीय कार्यशाला हुई।
एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में उद्योग विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने उद्यमियों को व्यापार वृद्धि के आधुनिक गुर सिखाए। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी रमाकांत शर्मा और मुकेश प्रजापत ने विभाग की ओर से प्रभावी जानकारी साझा की। उन्होंने एमएसएमई नीति 2024 के तहत मिलने वाली सब्सिडी और प्रोत्साहनों के साथ-साथ ओडीओपी नीति और निर्यात नीति 2024 के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
रीको संघ देवली के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह सोलंकी, पृथ्वीराज मीणा, चेतन वैष्णव और संजय सिंहल, नरेश जैन, मनीष सोमानी, राजेश गोयल, प्रहलाद चंदेल और श्रेयांश गोखरू सहित उद्यमी मौजूद रहे। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई और सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।



