Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की हुई समीक्षा

विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की हुई समीक्षा


Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी देवली कार्यालय में सोमवार को एसडीओ की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक हुई।

बैठक के दौरान तहसीलदार देवली, दूनी एवं नगरफोर्ट सहित विकास अधिकारी देवली, विद्युत निगम के सहायक अभियंता, नगर पालिका देवली के सहायक अभियंता तथा नगर पालिका दूनी के अधिशासी अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना रहा। उपखंड अधिकारी ने विशेष रूप से बजट घोषणा से जुड़े भूमि आवंटन के लंबित मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। वहीं प्लास्टिक मुक्त अभियान की प्रगति पर भी विमर्श किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d