Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएमजी स्कूलों में आवेदन की तिथि बढ़ाई

एमजी स्कूलों में आवेदन की तिथि बढ़ाई


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय देवली में उपनिदेशक बीकानेर के निर्देशानुसार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इससे विद्यार्थियों को तीन दिन और प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।

प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेश अनुसार राज्य के सभी (अंग्रेजी माध्यम) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में सत्र 2024-25 में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 से बढाकर 15 मई कर दी गई है। इसे लेकर (पुराने गर्ल्स स्कूल, पीर बाबा के पास में संचालित) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में भी कक्षा एक से 10 तक अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इच्छुक विद्यार्थी अभिभावक अब 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश की तिथि सभी महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बढ़ाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d