Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएयू बैंक के निशुल्क आई कैम्प में 52 ग्राहकों को मिला परामर्श

एयू बैंक के निशुल्क आई कैम्प में 52 ग्राहकों को मिला परामर्श


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं विशाल आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बैंक परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा।

शिविर के दौरान विशाल आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बैंक में आए ग्राहकों की आंखों की से जांच की गई और उन्हें आंखों की देखभाल के लिए उचित परामर्श दिया गया। शिविर में 52 बैंक ग्राहकों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान कई ग्राहकों की दृष्टि में आए बदलाव और चश्मे के नंबरों में परिवर्तन पाए जाने पर उन्हें सुझाव दिए गए। साथ ही नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की सुरक्षा, देखभाल और जरूरत के अनुसार दवाओं के प्रयोग की जानकारी दी गई। यहां बैंक मैनेजर सुनील दाधीच, सुमित गौतम, आशीष उपाध्याय, भावना, अक्षय सिंहल, शंकर मीना, दीपक शर्मा, शिवम यादव, युषम टाक, अमन सेन, अक्षय गौतम और देशराज मीना उपस्थित रहे।

जबकि विशाल आई हॉस्पिटल की ओर से ऑप्टोमेट्रिस्ट राजुलाल माली, दीपक रानीवाल और मोहित शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d