15 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ हो चुकी है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में प्रवेश की इच्छुक 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। कॉलेज प्राचार्य एवं प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है, जिसके बाद 20 मई को अस्थाई वरीयता सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 25 मई तक महाविद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर ई-मित्र पर शुल्क जमा कराना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 27 मई को किया जाएगा, जबकि महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन एक जुलाई से शुरू होगा।




