Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकरंट से बुजुर्ग की मौत हुई, खेत पर कर रहा था काम

करंट से बुजुर्ग की मौत हुई, खेत पर कर रहा था काम


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित गोपीपुरा के खेत पर शनिवार दोपहर एक हादसा हुआ, जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की बिजली के करंट से मौत हो गई। मृतक अमर सिंह पुत्र कानसिंह शक्तावत निवासी गोपीपुरा कॉलोनी, देवली है।

हादसा जयपुर रोड पर गोपीपुरा फैसिलिटी सेंटर के पीछे स्थित खेत पर हुआ, जहां बिजली ट्रांसफार्मर के पास करंट प्रवाहित हुआ और अमर सिंह इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सीताराम गुर्जर देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम डॉ. रविराज सिंह ने किया, उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर दाएं पैर के अंगूठे और बाएं हाथ के अगले हिस्से पर करंट से झुलसने के निशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। अमर सिंह खेत पर लगी डीपी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान करंट प्रवाहित हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना का पता आसपास के लोगों को लगा, तब जाकर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। मामले में मृतक अमर सिंह के पुत्र शक्ति सिंह ने रिपोर्ट दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d