Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने किया योगाभ्यास

11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने किया योगाभ्यास

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम देवली में हुआ


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय दशहरा मैदान में सुबह 6:30 बजे से आयोजित किया गया, जिसकी थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थी।

योग दिवस के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र गुर्जर, प्रधान बनवारीलाल चौधरी, उपखंड अधिकारी देवली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शहर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान योग शिक्षक नवलकिशोर पारीक, ज्योत्सना सिंह और अफसाना बानो ने राजकीय प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संभागियों के लिए अल्पाहार और फल की व्यवस्था की गई। आयुष विभाग के कार्मिकों ने कार्यक्रम में योगदान दिया। इसी प्रकार केन्द्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवली में भी सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ और पहली बार बीसलपुर बांध और मांडकला पर भी योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली में भी योग दिवस मनाया गया, जिसमें 4 अधिकारियों, 64 अधीनस्थ अधिकारियों, 510 प्रशिक्षणार्थियों, 72 प्रशिक्षकों और पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया। वहीं पीएम श्री स्कूल दूनी में भी तहसील स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने सभी आगंतुकों और स्वयंसेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। देवली उपखंड की 40 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुए, जिसमें करीब 10 से 12 हजार लोगों ने भाग लिया। इसी तरह पं दीनदयाल कृषि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय देवली समेत संस्थानों में योग दिवस आयोजित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d