Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को करियर फेयर आयोजित हुआ। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक परसचंद जैन, भामाशाह नवल मंगल एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रभारी शांतिलाल शर्मा ने बताया कि मेले में आमलदा ऑर्गेनिक्स की मशरूम लेडी अनु कानावत ने कृषि में नवाचार विषय पर वार्ता प्रस्तुत की। सुधा सागर पब्लिक स्कूल के छात्र अरविंद स्वर्णकार ने कंप्यूटर रोबोटिंग एवं कोडिंग पर अपना प्रदर्शन दिखाया। डॉ. दिव्या स्वर्णकार ने होम्योपैथी के क्षेत्र में करियर विस्तार से चर्चा की।छात्र-छात्राओं ने करियर निर्माण पर निबंध, पोस्टर, पत्र वाचन किया। जिन्हें अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पीएमश्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मेले में कृषि वैज्ञानिक रतनलाल सुवालका ने कृषि के क्षेत्र में नवाचार एवं रोजगार के अवसर पर वार्ता प्रस्तुत की। एमएनआईटी के शोधार्थी प्रशांत बैरवा ने कंप्यूटर के क्षेत्र में अवसर पर व्याख्यान दिया। इसी तरह शिक्षक प्रमोद स्वर्णकार ने करियर के विभिन्न अवसरों पर व्याख्यान दिया। मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र एसपीसी का बैंड वादन रहा है। यहां अतुल पाराशर,स् काउट के गणपत सिंह चौहान, कल्याणमल नामा सहित थे।
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में एसपीजी केडेट्स के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात सम्बंधित जानकारी दी गई। उन्हें लाइसेंस व गाड़ी के दस्तावेज, बीमा योजना को अनिवार्य रूप से संचालित रखने के बारें में बताया। व्यवसाय शिक्षक रविशंकर गौतम ने सभी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा नियमों पर चलना एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, विमला मीणा अनिरुद्ध गौतम एवं दयाराम मीणा उपस्थित थे।



