Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में एसडीओ व जहाज़पुर में पुलिस ने पकड़ी बजरी की ट्रैक्टर...

देवली में एसडीओ व जहाज़पुर में पुलिस ने पकड़ी बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली


Jahazpur Deoli News 11 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाज़पुर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। सीआई राजकुमार नायक ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बजरी का परिवहन करता मिला।

पुलिस ने ट्रैक्टर को तत्काल रोका और जब दस्तावेजों की जांच की गई तो चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया और मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दे दी गई है। अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह मंगलवार शाम एसडीओ देवली ने ग्राम पंचायत बंथली की रात्रि चौपाल से लौटते समय दौलता मोड पुलिया के पास अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी है। जिसके चालक को पुलिस थाना देवली को सुपुर्द किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d