Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsकार्तिक पूर्णिमा पर स्नान औऱ दीपदान किया

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान औऱ दीपदान किया


Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर व नदी के घाटों पर स्नान कर दीपदान किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत उपवास रखा।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर क्षेत्र के बीसलपुर स्थित गोकणेश्वर मंदिर की बनास नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वही भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य कमाया। इसी तरह क्षेत्र के बोरड़ा गणेश मंदिर स्थित बनास नदी में भी श्रद्धालुओं ने घाट की पूजा की और दीपदान किया। यहां विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने नदी में दीपदान किया और भगवान गजानन के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने यहां मछलियों को आटा डाला। उधर, लघु पुष्कर नगरफोर्ट स्थित मांडकला में भी हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाई। उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन अपने बहुत ही लाभकारी और शुभ माना जाता है। इस दिन लोग श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ ही चंद्रदेव की भी पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d