Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में डाक बंगला देवली में शुक्रवार को बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत जय भीम, जय बिरसा के जयकारों से हुई।
इस दौरान बाबा साहब अंबेडकर, व धरती आबा बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे जीवन में प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस दौरान अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष राजबहादुर रैगर, मीणा समाज कर्मचारी अध्यक्ष रवि कुमार मीणा, उपाध्यक्ष रमेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष यादराम मीना, संगठन मंत्री रमेश देवपुरा, युवा कार्यकर्ता बाबूलाल मीणा, रविशंकर मीणा, नंदकिशोर मीणा, रामराज बैरवा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



