Sunday, May 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकार्यभार संभालने के कुछ घंटे बाद ही, एसपी ने किया देवली थाने...

कार्यभार संभालने के कुछ घंटे बाद ही, एसपी ने किया देवली थाने का निरीक्षण


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद शनिवार शाम देवली का दौरा कर अपनी सक्रियता के संकेत दे दिए हैं। देवली थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। उन्होंने थानाधिकारी दौलतराम को रिकॉर्ड संधारण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से अवैध बजरी खनन, साइबर अपराध और बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही। एसपी मीणा ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

आमजन को थाने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मूंड भी उपस्थित रहे।

संबंधित न्यूज़:-

टोंक जिले की कमान, अब नए कप्तान के हाथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d