Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली की डिजिटल लाइब्रेरी में रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपटीशन की तैयारी कर रहे 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला और भूगोल में पश्चिमी विक्षोभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोफेसर रामप्रसाद चौधरी ने हिंदी में एकाग्रता और सिलेबस के बारे में बताया। व्याख्याता योगेश टेलर ने छात्रों को मेहनत और प्रयास में कभी कमी नहीं रखने और निराश नहीं होने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन लाल ठागरिया ने कार्यशाला की जानकारी दी और संगठन मंत्री नरेश ठागरिया ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन बोर्ड के लिए मनीष कुमार जाटोलिया ने समिति को 4 हजार रुपए का भेंट किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न विषयों में जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था।



