Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकोटा से दवाई लेकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

कोटा से दवाई लेकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

शनिवार सुबह देवली मोर्चरी में शवों की लाइन लगी


Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के राजकोट निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने एक इको कार चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

इसे लेकर मृतक के पिता सोजीराम मीणा निवासी राजकोट ने दूनी थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल यादव ने बताया कि इस रिपोर्ट में सोजीराम ने बताया कि उसका पुत्र धर्मराज मीणा शुक्रवार को कोटा दवाई लेने के लिए गया था। वही अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इस बीच राजकोट गांव में पशु चिकित्सालय के सामने पहुंचने पर राजकोट की ओर से आ रही एक इको कार ने धर्मराज की बाइक के टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दूनी थाना पुलिस ने शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा। जहां पुलिस पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

देवली मोर्चरी में डेड बॉडी की लगी लाइन

इधर, देवली चिकित्सालय में शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह तक मोर्चरी में शवों की लाइन लग गई। शुक्रवार रात 8:45 बजे करीब देवली का पुलिस व प्रशासन गत बुधवार को राजमहल में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मारे गए पप्पू गुर्जर का शव लेकर आई। जिसका पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया गया। वहीं रात को ही राजकोट निवासी धर्मराज मीणा का शव भी यहां रखा गया।

इसी तरह शनिवार सुबह टीकड़ गांव में हाईवे के करीब एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी हनुमान नगर पुलिस शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। इसी तरह नासिरदा क्षेत्र में भी एक महिला की मौत के बाद शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। इस तरह एक ही समय में 4 शव मोर्चरी में रखे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d