Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर टीकड़ गांव के समीप एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना हनुमान नगर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। हनुमान नगर पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष अनुमानित लग रही है। शव टीकड़ में हाईवे से सटे रोड पर पड़ा हुआ मिला, जिसके पास एक प्लास्टिक का कट्टा भी था। जिसमें वेस्ट भरा हुआ है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। मृतक ने क्रीम कलर की शर्ट और गहरे रंग का पजामा पहन रखा था। पुलिस ने मोर्चरी में शव रखवा कर पहचान करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की जानकारी रखने वाला व्यक्ति हनुमान नगर पुलिस को सूचना दे सकता है।



