Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो वर्तमान में 313.65 मीटर पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा शनिवार सुबह 6 बजे का है।
यह बांध की कुल क्षमता 25.872 टीएमसी पानी और 66.85 फीसदी हिस्सा है। त्रिवेणी में जलस्तर 3.50 मीटर पर है। वहीं 3 मिमी की बारिश दर्ज की गई है। अब तक कुल 279 मिमी बारिश हो चुकी है। देवली और आसपास के इलाकों में शनिवार नसुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया है। भीलवाड़ा जिले से भी पानी की आवक हो रही है। हालांकि आरएल 314 मीटर का आंकड़ा अभी दूर है। लेकिन अब डेम का जलस्तर धीमे-धीमे इस ओर अग्रसर है।



