Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsक्षतिग्रस्त सड़क व गंदगी से निजात दिलवाने की गुहार

क्षतिग्रस्त सड़क व गंदगी से निजात दिलवाने की गुहार


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत ऊंचा में सोमवार को आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर में इंदिरा कॉलोनी व ज्योति कॉलोनी के लोगों ने क्षतिग्रस्त रोड, गंदगी से अटी पड़ी नालियां एवं खाली भूखंडों में भरे गंदे पानी की समस्या से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है।

यहां लोगों ने मौजूद सरपंच रामराज मीणा व सचिव धर्मराज मीणा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पूरी ज्योति कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी में चारों ओर भरे गंदे पानी से मक्खी व मच्छरों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है, वहीं टूटे-फूटे रोड पर भरे गंदे पानी के चलते कई लोगों को घर से बाहर निकलने में भी भारी दिक्कत हो रही है। यहां बच्चों के पानी में डूबने व खतरा भी बना हुआ है। इस दौरान लोगों ने सांसद दामोदर अग्रवाल को समस्या से अवगत करवाया।

सांसद ने सचिव से बात कर 4 दिन में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। लोगों ने कहा कि विधायक गोपीचंद मीणा को भी समस्याओं का ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान सरपंच रामराज मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान कई लोगों को पट्टे जारी किए गए, वहीं नामांतकरण, नाम सुधार, एनओसी जारी करने सहित विभिन्न कार्य किए गए। ज्ञापन सौपने में भानु सिंहल, टीकम साहु सहित कई जने थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d