Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के 51वें जन्मदिन के पर शहर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ग्वाला समाज के तत्वाधान में आयोजित यह शिविर मंगलवार को शहर के गणेश रोड स्थित ग्वाला समाज धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुआ।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष ग्वाला ने बताया कि शिविर में 5 दर्जन रक्तदाताओं ने भाग लिया और 60 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। केशव ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। शिविर में देवली प्रधान बनवारी लाल जाट, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पार्षद संजय सिंहल, जितेंद्र चौधरी, देहात अध्यक्ष विनोद माहुर, सत्यनारायण धाकड़, बद्रीलाल चौधरी सहित कई नेता पहुंचे और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए।
पार्षद संतोष ग्वाला ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में नवीन ग्वाला, सोनू ग्वाला, लोकेश ग्वाला, अजय ग्वाला, संजय ग्वाला, विकास ग्वाला, सूरज ग्वाला, रोहित ग्वाला, राजू ग्वाला, दीपक ग्वाला, राहुल ग्वाला और हरीश ग्वाला सहित मौजूद थे, जिन्होंने रक्तदान के साथ शिविर की व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग किया।



