Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित मुख्य मार्ग पर खड़ी कार का अज्ञात युवकों ने शीशा तोड़ दिया। वारदात का पता सुबह उठने पर पड़ोसियों को लगा।
जानकारी के अनुसार यह कार गुरुद्वारा रोड दुर्गा ज्योतिष केंद्र के पास निवासी व महेश नर्सिंग होम में कार्यरत नर्सिंगकर्मी दिनेश कुमार कुमार की है। दिनेश कुमार अपने परिवार सहित ज्योति कॉलोनी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार रात 11:30 बजे वह परिवार सहित वापस आए और कार को गुरुद्वारा रोड पर साइड में खड़ी की। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शुक्रवार सुबह 3:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया।
अंदेशा है कि उन्होंने चोरी की नीयत से यह प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पत्थर से यह शीशा तोड़ा। लेकिन कार से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पीड़ित ने देवली पुलिस थाने में रिपोर्ट देने की बात कही है। इस तरह की घटना देवली शहर में पहले भी हो चुकी है।
युवक की मौत के मामले में आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिसकर्मियों से की मारपीट


