Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है और बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बांध का गेज 313.49 मीटर पर पहुंच गया है।
जबकि इस अनुसार क्षमता डेम में मौजूदा समय मे 24.789 टीएमसी पानी है। त्रिवेणी में पानी का प्रवाह 3.90 मीटर दर्ज किया गया है। बांध के क्षेत्र में 7 मिमी बारिश हुई है, जिससे कुल बारिश 276 मिमी हो गई है। बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज होने से बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आगामी दिनों में बांध के भरने की संभावना बढ़ गई है। बांध के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा बांध की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 42 सेंटीमीटर डेम में पानी की आवक हुई है।
हालांकि त्रिवेणी का जल स्तर गिरने से पानी की आवक धीमी हुई है। लेकिन लगातार बनी है। इस लिहाज से अब बीसलपुर बांध का पूर्ण भराव बिंदु से 2 मीटर कम है। गुरुवार को देवली व आसपास के इलाके में बारिश हुई थी। फिलहाल शुक्रवार सुबह शहर में बादल छाए हैं।


