Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationखाद नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण

खाद नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण


Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित क्रय विक्रय सरकारी समिति से ग्रामीणों और किसानों को खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार सुबह भी कई किसान खाद नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कार्यालय के बाहर बैठे रहे। किसानों ने बताया कि वे सोमवार से खाद के लिए भटक रहे हैं। लेकिन कार्यालय में कोई कर्मचारी, अधिकारी मौजूद नहीं है। यहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि खाद वितरण में शामिल कर्मचारी की तबीयत खराब होने की वजह से वितरण नहीं हो रहा है। किसानों ने बताया कि ऊपर कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा कोई भी नहीं है। लिहाजा उन्हें खाद मिल रही है और ना सही जवाब। वही खाद नहीं मिलने से फसल बुवाई का समय निकल रहा है। जानकारी के मुताबिक क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधिकांश कर्मचारी सेवानिवृत्ति हो चुके हैं। जिन्हें स्टाफ के अभाव में पुनः लगा रखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d