Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में गत दो दिन पहले एक हादसा हुआ, जहां वार्ड नं 9 में स्थित एक खुले नाले में एक गाय गिर गई।
जिसे बाद में लोगों ने रस्सी की मदद से बाहर निकाला। स्थानीय निवासीयों के अनुसार यह नाला महेश नर्सिंग होम के सामने संजय प्रोविजन के पास स्थित है और पहले भी 2-3 बार मवेशी इसमें गिर चुके हैं। लोगों ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होती है और न ही इसे ढका गया है, जिससे यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नाले को ढका जाए और इसकी नियमित सफाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इसी तरह मानसून पूर्व नगर पालिका को ऐसे खुले नाले को चिन्हित कर उनकी सफाई करानी चाहिए। वही बड़े आकार के खुले नालों को फेरोकवर से ढाका जाना चाहिए, ताकि उन में मवेशी व गोवंश नहीं गिरे।



