Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक युवक ने अपने खेत पर बने मकान में लगे लोहे के सरिए से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला घाड़ थानांतर्गत भरनी ग्राम का है।
घटना का पता मंगलवार को उस समय लगा, जब परिजन किसी काम से खेत स्थित मकान पर गए तो वहां युवक फंदे से झूलता पाया। जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना के अनुसार भरनी निवासी दिनेश (26) पुत्र प्रेमलाल मीणा तीन सितंबर को खेत पर बने मकान पर गया था। मृतक के भाई बबलू ने बताया कि बाद में उसके काका लादूलाल भैंस को चारा डालने खेत पर गए तो दिनेश फंदा से लटका मिला। बाद में घटना की सूचना पर परिजन मोके पर पहुँचे। सूचना पर घाड़ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना कर शव का अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया है उसे कुछ दिन से लोग धमका रहे थे, जिससे परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


