Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना ने मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 कर्मचारियों व लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मानित होने वालों में भू अभिलेख निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और नगरपालिका के कर्मचारी शामिल थे। देवली चिकित्सालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मेघा गौतम, दिनेश कुमार जैन आदि को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय में डीएसपी रामसिंह जाट, देवली थाने में प्रभारी दौलतराम ने, राजकीय चिकित्सालय में डॉ. राजकुमार गुप्ता और भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने ध्वजारोहण किया।
राऊमावि देवडावास में वार्षिक उत्सव व गणतंत्र दिवस का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा दलवासा में 76 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक संस्था प्रधान अनिल कुमार व राजेश खटीक ने झंडारोहण कर किया। न्यायालय दूनी में न्यायिक मजिस्ट्रेट माध्वी गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया।
इसी प्रकार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में प्राचार्य नवरतन मित्तल ने ध्वजारोहण किया। उधर, हनुमान नगर के पत्रकार सीताराम माली को जहाजपुर के उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सीताराम को यह पुरस्कार विधायक गोपीचंद मीणा व उपखंड अधिकारी ने सौपा।


