Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 6 स्थित एक निवास पर सोमवार से साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

पार्षद संजय सिंहल ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे छतरी चौराहा स्थित सत्यनारायण मंदिर से कलश यात्रा द्वारा श्री भागवत गीता को ममता सर्कल होते हुए वार्ड संख्या 6 स्थिति मधुसूदन सिंहल के निवास स्थान पर विराजमान किया जाएगा। यहां प्रतिदिन दोपहर एक से 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। पं जगदीश प्रसाद शर्मा यहां कथा करेंगे।


