विधायक तथा पालिकाध्यक्ष ने भी की मदद की घोषणा
Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया निवासी दिवंगत प्रहलाद राय व बालमुकुंद शर्मा परिवार ने रविवार को परशुराम भवन के लिए भूमि दान की है। उक्त परिवार ने नेवरबाग बालाजी मंदिर के गेट के ठीक सामने 4 हजार वर्ग फीट का भूखण्ड भवन निर्माण के लिए दान दिया है।
इस मौके जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जहाजपुर प्रधान कौशल शर्मा, शक्करगढ़ के पूर्व सरपंच किशोर शर्मा, देवली पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन सहित अतिथियों व ब्राह्मण समाज के लोगो व दानदाता टीलावत परिवार के लोग मौजूद थे। इस दौरान किशोर शर्मा ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने उक्त भूखण्ड पर विकास कार्य के लिए बाउंड्रीवाल व आरसीसी के लिए 15 से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसी तरह पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने निजी आए से प्रतिमा स्थापना के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। मंच संचालन सत्येंद्र जोशी ने किया। इससे पूर्व नवल किशोर, कमल किशोर व दिवंगत बालमुकुंद शर्मा परिवार ने विधायक व अतिथियों का सम्मान किया।
इस दौरान देवली ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सरसड़ी, रमेश चाष्टा, लक्ष्मीकांत पारीक, पार्षद विनोद पुजारी, सीताराम पंचोली, नवल चतुर्वेदी, अशोक दूबे, गिरिराज जोशी, कृष्ण गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।


